Aaj Ka Rashifal 10 April Horoscope: राम नवमी पर इन 4 राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं आज ग्रहों की बदली हुई चाल किस ओर इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपना कामकाज आगे बढ़ाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आज पैसों से जुड़ा आपका रुका हुआ कोई काम भी पूरा होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद बढ़ सकता है। आज घर के बड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। यदि आप किसी बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय आपको और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा घर के किसी सदस्य का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज अचानक गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताएं। इस समय उन्हें स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके कार्यों की खूब प्रशंसा भी होगी। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अभी आपको बहुत आगे जाना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। धन कमाने का मौका आपके हाथ लगेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों में दर्द, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज बॉस आपको आपका प्रमोशन लेटर सौंप सकते हैं। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में लिए हुए फैसलों का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आने के आसार हैं। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। बेहतर होगा आप अपनों के खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें। आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आज आप अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करें। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आज आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके अलावा आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही होशियारी और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचना होगा। खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका उग्र स्वभाव आपके अपनों को दुखी कर सकता है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार करने वाले जातक यदि अपने कामकाज में किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं या फिर किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेना चाहिए। हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बड़ी परेशानियां आए। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आपको आमदनी से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज जीवनसाथी के स्वभाव में भी उग्रता रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें, नहीं तो आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर ही रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जरा सी चूक के कारण आज बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। अपने खान-पान का ध्यान रखें, साथ ही भरपूर मात्रा में नींद लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

धनु (नवंबर 21 से 20 दिसंबर):

धनु (नवंबर 21 से 20 दिसंबर):

सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यत जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर हो सकता है। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करें, जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। आप ठगे जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। घर की सजावट और मरम्मत आदि पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जाएं। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके वैवाहिक जीवन की सुख और शांति को भंग कर सकती है। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी देते हैं तो आप पूरी सकारात्मकता और उत्साह के साथ अपना काम करने का प्रयास करें। ज्यादा आनाकानी करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आ सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। पैसों को लेकर के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की भूल करने से बचें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी काम न करें। आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपको हृदय से संबंधित कोई रोग है तो आपको ज्यादा चिंता और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। बेवजह की बातों को मन में घर करने न दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का बर्ताव आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है उनका कड़क रवैया आपको पसंद न आए। ऐसे में आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आमदनी में इजाफा हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया कार्य शुरू किया है तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपकी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

Story first published: Sunday, April 10, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion