Aaj Ka Rashifal 10 February Horoscope: तुला राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद भाग्यशाली

क्या है आज आपके भाग्य में बताएगा, आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्दबाजी में इस तरह के फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से सहकर्मियों को कड़ी टक्कर देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। काम के साथ-साथ आप अपनों के लिए भी समय निकालें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से सोने चांदी का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक आपका कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। आपको टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम मन के मुताबिक न हो तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहने वाला है। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का रवैया कुछ कड़क रहने वाला है। बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। घर में वाद विवाद हो सकता है। बड़े भाई के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बड़े व्यापारियों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आप जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के साथ अतिरिक्त समय बिता सकते हैं। आपकी खुशमिजाजी घर का वातावरण और बढ़िया कर देगी। हो सकता है आप अपनों के लिए तोहफे भी खरीदें। सेहत की बात करें तो आज आप केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पार्टनर के साथ बेवजह के टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। कामकाज की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, कॉस्मेटिक्स,वफर्नीचर आदि का काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आप रात को हल्का भोजन करने का प्रयास करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी नए कार्य में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपकी सकारात्मकता देख वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। हो सकता है काम के सिलसिले में आपको शहर से बाहर जाना पड़े। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को जल्दबाजी में आज कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप अच्छे मुनाफे की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज जिम्मेदारियों को बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। काफी दिनों बाद आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपकी मानसिक चिंताएं कुछ बढ़ती नजर आ रही है। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आप काम करते समय ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचें अन्यथा आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको शराब जैसी बुरी आदत से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ सकते हैं। आपके कारोबार में एक नया मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Thursday, February 10, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion