Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
10 February Horoscope: सिंह और धनु राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल, क्या है आपके भाग्य में?
आज का दिन आपके जीवन में कौन से नए बदलाव लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने कड़े परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। आज सारे झगड़े झंझट खत्म होंगे और रिश्तो में एक बार फिर प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय:शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहना होगा। आप किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा न बनें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आप से गलती हो सकती है और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी जोखिम भरा आर्थिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ एक कठिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपके अनबन हो सकती है। किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके रिश्ते में दूरियां ला सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:हल्का हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। साथ ही आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवर लग सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आज बॉस भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कर्ज या उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे कोई वादा कर सकते हैं। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें न करके अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। यदि जीवनसाथी से आप किसी बात पर नाराज हैं तो आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको उधार लेन-देन करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ दिनों से कामकाज को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विशेष रूप से माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ दिन:23
शुभ समय:दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications