Aaj Ka Rashifal 11 April Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी अनलकी

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। टारगेट बेस्ड नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको अपने काम पूरे करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घरेलू कलह शांत हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। मुमकिन है आज बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर रहें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे, खासतौर पर माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के छोटे सदस्यों की ओर से आज कुछ कष्ट संभव है। आपको उनकी संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप उनका मार्गदर्शन करें अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाएं अधूरी रह जाएंगी। यदि आप बेरोजगार है नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। मानसिक चिंताएं आपका शारीरिक स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का मनमुटाव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। आपको दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है, खासतौर पर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। अपने रिश्ते के बीच शंका न आने दें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा साथ ही उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। कपड़े और कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों का ग्राफ कुछ गिरता हुआ नजर आ रहा है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने घर की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अपनों के लिए समय निकालें और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को अनदेखा करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। फलों और फूलों का व्यापार करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज छोटी सी बात को लेकर आपके बीच वैचारिक मतभेद संभव है। हो सकता है आपके प्रति उनका बर्ताव भी ठीक न रहे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो घर हो या कार्यस्थल खुद पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। आप को सफलता मिल सकती है। आप अपनी योजनाएं बनाना शुरू कर दें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी आपको मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। घर में मेहमानों का भी आना जाना लगा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत है तो आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपकी छवि बिगाड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपको निवेश करने का कोई मौका मिलता है तो बिना सोचे समझे अपना फैसला न लें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। हो सकता है बॉस आपकी काबिलियत को परखना चाहें। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको प्यार और शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। गुस्से और झगड़े से बात और बिगड़ सकती है। अपनों की भावनाओं का आदर करें और उन्हें समझने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपकी शिक्षा में आ रही बाधा भी दूर होगी। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी भी दी जाए। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझ कर लें। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातक जितना कठिन परिश्रम करेंगे उन्हें उतने ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप कम से कम अवकाश लेने का प्रयास करें, साथ ही अपने काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपका नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप घूमने फिरने की भी योजना भी बना सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Monday, April 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion