Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
12th February Horoscope: रविवार का दिन इन राशियों के लिए बेहद खास
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से आपको बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अचानक कुछ मेहमानों का घराना हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, विशेष रूप से अगर आपका कारोबार अनाज का है तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपको एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ें। आर्थिक मामले में आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह देती दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। बेवजह बात को बढ़ाने से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बेहतर होगा काम के साथ-साथ खुद पर भी ध्यान दें। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका दबाव कम होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने के निर्णय लेंगे तो जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को भी मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको महसूस हो रहा है कि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो अपनी नौकरी बदलने का यही उचित समय है। व्यापारियों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय:प्रातः 4:30 से दोपहर 3:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आप वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपका दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। दफ्तर आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस समय जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले पुराना स्टॉक क्लियर कर लेना चाहिए। जल्दबाजी ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में बस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
