Aaj Ka Rashifal 13 April Horoscope: मीन-वृश्चिक राशि वाले रहें आज संभलकर

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या आज भी आपके हाथ लगेगी निराशा? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ठीक तरह से फोकस कर पाएंगे। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले नजर आएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपको लंबे समय से इच्छा थी। यह आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। माता या पिता का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ समय से पैसों को लेकर आप काफी चिंतित है तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान काफी हद तक हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज काम में आपका काफी मन लगेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। तेल के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे और आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय बिता पाएंगे। अपनी डाइट में आप हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे दोपहर 12:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर में आज वाद विवाद होने के आसार है। हो सकता है घर के बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। आपको बहुत ही समझदारी और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। आज बॉस का मूड भी काफी खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, विशेष रूप से यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें। सेहत का मामला ठीक नहीं रहेगा। गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी करीबी की मदद से आज आपको निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। यदि आज वे आपको कोई कार्य सकते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी सुलझने के आसार हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 46

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों या बड़ो की मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना मीठा फल आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान संभव है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप इस तरह की गलतियां दोहराने से बचें। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी ओर से आज आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। यदि आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो आज किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने कीमती समय का सदुपयोग करें। यदि आप कामकाज में किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आपका गलत बर्ताव आपके घर के लोगों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको किसी मानसिक परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। वहीं प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बता बिताएंगे। उनकी शिक्षा को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। कार्यस्थल पर आपको इस बात का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप पर काफी दबाव रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और हिम्मत से इस मुश्किलें को आसानी से पार कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो अपनी सेहत का आप अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 5:05 से शाम 6:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको घबराने की जगह हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको समझना होगा कि आपके कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, साथ ही आप अपनी सूझबूझ से किसी अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। बेवजह की चिंता करने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप एक नहीं कई स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की भी मदद कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपका काम सही समय पर पूरा हो सकता है। बॉस आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे, साथ ही दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा अभी अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कठिन परिस्थितियों में भी सरलता से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। दफ्तर में आपको तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ काफी बढ़ने वाला है, इसलिए आप पहले से ही इसके लिए तैयार रहें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। दूसरों का गुस्सा अपने साथी पर निकालने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड कम रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती हैं। अपने घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

Story first published: Wednesday, April 13, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion