13 October Horoscope: इन 4 राशियों का आर्थिक पक्ष होगा आज मजबूत, क्या है आपके भाग्य में?

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखना चाहिए। झगड़े झंझट से बचें। इस तरह की बातें आपके काम के साथ छवि को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज सोच समझकर अपना पैसा लगाने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आप पर काम का बोझ से अधिक है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पुरे करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चों में गिरावट आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है बातों बातों में ही आपका किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में अपनी अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आप तनावमुक्त रहकर ही सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आज आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से तरक्की के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन देने के आसार हैं। आपके किसी कार्य में अचानक बाधा आ सकती है। इसके अलावा आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला भी रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आप परिजनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की कोशिश करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ भरी दिनचर्या की वजह से आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज के दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का सानिध्य आपको प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। इसके अलावा आपका प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद संतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहे ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आप राहत की सांस लेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक आज अपना कारोबार आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको सफलता मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा दे देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो समय पर भोजन करें और बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। वाद विवाद से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई अवसरों से भरा रहेगा। आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। आप मन लगाकर काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ बहसबाजी से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। आज आप एक दूसरे के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी है तो बड़े फायदे के चक्कर में आप छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचें। धीरे-धीरे यह सही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। आज छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च करने से बचें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Thursday, October 13, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion