Aaj Ka Rashifal 14 April Horoscope: इन राशि वालों की आर्थिक समस्या होगी आज दूर

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके करियर में एक नया मोड़ आने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है, विशेष रुप से यदि आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। इसके अलावा यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आय का नया स्रोत बनने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी पर आपका भरोसा और बढ़ेगा। कामकाज में आपका मन लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका फायदा आने वाले दिनों में आपको मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आज आप परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको तारीफें मिलेंगी जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अपने पुराने संपर्कों की मदद आप ले सकते हैं। आपको अच्छे अक्सर की प्राप्ति होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आप भविष्य में भी आप इसी तरह कड़ा परिश्रम करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से शाम 4:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या फिर अपनी अटकी हुई व्यवसाय योजना पर दोबारा काम करना चाहते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। लंबे समय बाद आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का अवसर मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान देंगे। अगर बात आपकी सेहत की की जाए तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है, साथ ही आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। आज आप नया वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना भी बना सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपना कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि कुछ दिनों से आप कामकाज का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है नहीं तो मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर हो सकते हैं। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी आमदनी में वृद्धि चाहते हैं तो बॉस से इसके बारे में बात करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आज आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आज पैसों से जुड़ा आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। सेहत की बात करें तो यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं, साथ ही आपके लिए आए का नया स्त्रोत बनने के भी आसार हैं। नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। इतना ही नहीं आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बड़े बुजुर्ग कोई निर्णय लेते हैं तो आप ज्यादा हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपका उग्र स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको निवेश का कोई अच्छा मौका भी मिलने की प्रबल संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए बाहर के भोजन से परहेज करें। आपको गैस, बदहजमी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी कंपनी से नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही आपके कामकाज में तेजी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। आज बच्चों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें, विशेष रूप से आज किसी को उधार देना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। सेहत का मामला औसत रहेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अटका हुआ कोई काम बन सकता है, लेकिन इसके लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपके लिए यात्रा का भी योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप गलतियां करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करें। सेहत आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Thursday, April 14, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion