Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
14 June Horoscope: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशि वालों के बनेगें बिगड़े काम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह दूर कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, साथ ही उनकी मदद से आपके घरेलू कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप नई नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अक्सर आप जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं जिसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप आप निश्चिंत रहेंगे और काफी ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा यदि आपको स्टोन आदि की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें। कामकाज की बात करी तो नौकरीपेशा जातकों को टीमवर्क पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें आपका ही फायदा है। आप मिलजुल कर काम करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको पैसों के मामले में पूरी सावधानी बरतनी की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। यदि किसी बात पर आपके प्रिय आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी है और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अच्छी प्लानिंग की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से सलाह लें और सोच समझकर ही अपना अंतिम निर्णय लेने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। गलत खानपान की आदतों के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी, विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के भरोसे न रहें, बल्कि अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपना काम आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। आज आप स्वयं भी अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। घर का वातावरण शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करनी चाहिए। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें, नहीं तो आपकी रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आप गलत मार्ग पर चल सकते हैं। खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, उचित समय आने पर आपको अपने प्रयासों में सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप विदेशी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है, जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। हालांकि आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अभी आपको और आगे जाना है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप बड़ा खर्च करने वाले हैं तो सोच समझकर ही खर्च करें। आपकी फिजूलखर्ची आने वाले दिनों में आपको मुसीबत में डाल सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री के मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आपको पर्याप्त आराम करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए, लेकिन आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और उनकी ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है, जिसका बड़ा फायदा आने वाले दिनों में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इतना ही नहीं आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। आपके कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। हो सकता है आप घर पर छोटी सी पार्टी का आयोजन भी करें। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही शानदार गुजरने वाला है। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारिक मामलों में आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है आज नुकसान होने की संभावना है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और आपकी साझेदारी खत्म हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी ऊर्जा और कॉन्फिडेंस के साथ अपने काम करने की जरूरत है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप गलतियां करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। इसके अलावा आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो माइग्रेन के रोगियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











