14th October Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, ईश्वर की बरसेगी इन पर कृपा

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह कि नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12 :40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आज आप अधिक समय बिता पाएंगे। आज आप एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा लोगों को भी काफी समय बाद अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने दिन को और भी खास और यादगार बनाने के लिए आप कैंडललाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप परिश्रम करते रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आप एक नई शुरुआत भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना चाहिए।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

ससुराल पक्ष से तनाव संभव है। आपकी किसी से कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव लेने से बचें, साथ ही आपको गुस्से पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना उचित फल आपको मिलेगा। नौकरी को या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप कोई बड़ी खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। अपने खाने-पीने का आप अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आज आप स्वयं काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें। इस समय छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक आपका बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित होने के आसार है। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रूके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। भविष्य में अब कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काफी दिनों बाद आज आपको सोने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका नुकसान हो सकता है। कारोबार पर छाई हुई मंदी आज आपकी चिंता काफी बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। हालांकि आप कड़ा परिश्रम करते रहें, साथ ही अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में जाता होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। आज माता या पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ अच्छे अवसर लगेंगे। यदि आप किसी काम को पूरा करने के लिए काफी दिनों से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आपको उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में बॉस आप से काफी प्रभावित रहेंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज छोटे भाई या बहन की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।।जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपको सारे गिले-शिकवे दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को अहमियत दें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको चोट लग सकती है। इसके अलावा आज वाहन का प्रयोग करते समय भी आप पूरी सावधानी बरतें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को रुकी हुई व्यवसाय योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। वहीं दूसरी ओर होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की भी कामकाज में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आती है तो उच्च अधिकारीयों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाली देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Friday, October 14, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion