15 June Horoscope: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकती है गिरावट, क्या है आपके भाग्य में?

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अचानक कुछ रिश्तेदारों के घर आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। अहंकार और टकराव से बचें नहीं तो आपका कीमती समय बेकार की चीजों में नष्ट हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि काफी दिनों से आप ने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया है तो आज आपको उनके लिए समय निकालने की आवश्यकता है। अपनों को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने मायने रखते हैं। आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप शौक मौज पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज बिना किसी बाधा के आपके काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:7

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी हैं और आपके कामकाज में कोई अड़चन आ रही है तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेने की आवश्यकता है। मुमकिन है जल्द ही आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए घरेलू खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको बासी, मसालेदार और चटपटे भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। जल्द ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आज आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:23

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा भावनाओं में बहकर अगर आप कोई फैसला न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी गलती पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लंबे समय से अटके हुए किसी काम को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें, विशेष रूप से खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप तनावग्रस्त और चिंतित महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें अन्यथा आपका गुस्सा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज हाथ में आया हुआ कोई बड़ा ऑर्डर निकल सकता है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। घर का वातावरण ठीक रहेगा। भाग दौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप समय पर दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। देर रात तक जागने से बचें। इसके अलावा आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है। यदि आप खानपान में ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपकी सेहत में और गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। जल्द ही आपको सारी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। व्यापारियों के हाथ लाभ कमाने का अच्छा मौका लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। आज आपको अपनी इस आदत के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे और आपका धन भी खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज लाभ हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है, विशेष रूप से स्टेशनरी, गिफ्ट आइटम्स, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। अपनों पर हावी होने से बचें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सिगरेट, शराब, पान, गुटका आदि जैसी चीजों पर अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को खर्च करने से बचें नहीं तो आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत कर रहे हैं और आपके हाथ सफलता नहीं लग रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको जल्द सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने की गलती न करें। जीवन साथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको दांतो से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता देख हर कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में तेजी आएगी और अटके हुए काम भी बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका भी मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप नए कपड़ों, आभूषण आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े फायदों के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने का प्रयास करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। यदि लंबे समय से आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो लापरवाही करने से बचें। डॉक्टर से सलाह लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Story first published: Wednesday, June 15, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion