Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
16 April Horoscope: कन्या राशि वालों की बदलेगी किस्मत, मेहनत होगी सफल
आज किन राशियों का मिलेगा भाग्य का साथ और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपनी वाणी और क्रोध को पर नियंत्रण रखना होगा। यदि गुस्से में आप कोई भी कदम उठाते हैं तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज के दिन आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से भी बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय का अधिक ध्यान रखना होगा। हो सकता है आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि आपको अपनों के साथ भी समय बताने की जरूरत है। आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें, खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपकी सकारात्मकता देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का कामकाज कुछ बढ़ सकता है। आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। देवी लक्ष्मी की कृपा से आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात आने वाले दिनों में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर अपने काम करने का प्रयास करें। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। माता पिता के साथ आज कुछ समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए, पैसों के मामले में आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, साथ ही घर के छोटे सदस्यों के साथ भी आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि उच्च अधिकारियों की मदद से जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिलता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8:20 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर फैशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो बात काफी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपको पायरिया की शिकायत है तो आपको अपने दातों की सफाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी में परिवर्तन का समय चल रहा है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा मुनाफा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही घरेलू मुद्दों पर भी आपकी चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप किसी करीबी को तोहफा आदि देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 11:15 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि इस तरह की चुनौतियों से घबराने की जगह आपको इनका मुकाबला करने की आवश्यकता है। आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझ कर लें। साथ ही आप अपने खर्चों में भी कटौती करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके प्रिय आपको कोई तोहफा भी दे सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा फलों को भी शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप काम का काफी दबाव भी महसूस करेंगे। मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज आप कर्ज या उधार भी ले सकते हैं। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है। आपकी तरक्की हो सकती है। अनाज का काम करने वाले लोगों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने निजी मामलों में दूसरों को ज्यादा हस्तक्षेप करने न दें। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा किसी कठिन कार्य को पूरा करने में उच्च अधिकारियों की मदद भी आपको मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यात्रा से केवल आपका समय और पैसा नष्ट होगा। इसके अलावा यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक स्वास्थ्य की बात है तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, साथ ही आप अपने विरोधियों पर भी जीत हासिल करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचना होगा। आप अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको खुले दिल से अपनी गलतियां स्वीकार करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय सेहत के प्रति उनकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











