Latest Updates
-
गर्मी में बीपी हाई और लो क्यों होता है? डॉ. शालिनी सिंह सोलंके से जानें कारण व बचाव के 5 जरूरी टिप्स -
हार्ट अटैक और गैस के दर्द में कैसे फर्क पहचानें? इन संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक -
Milind Soman World Record: 60 की उम्र में यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर रचा इतिहास, जानें मिलिंद का फिटनेस सीक्रेट -
Nurses Day 2026: सलाम उन योद्धाओं को जो दर्द में मुस्कान बांटते हैं, नर्स डे पर इन संदेशों से कहें थैंक्यू -
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2026: राशियों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक को मिलेगा अटका धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य -
Hantavirus Outbreak: बीच समंदर क्रूज पर फैला हंतावायरस, 3 की मौत; जानें कैसे फैलता है यह वायरस? -
Met Gala 2026: सोने की साड़ी और हीरे जड़ा ब्लाउज पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, बनाने में लगे 1200 घंटे -
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट -
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा -
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
16th February Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों का होगा आज बेड़ा पार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा उधार लेन-देन से भी बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। मुमकिन है उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिले। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें। छोटी सी गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना मामला परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य कमजोर चल रहा है तो आज का दिन आप उसके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर कोई बड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय:प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वही इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आप चिंतित है तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। साथ ही आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आपको बहुत ही शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से काफी निराशा हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव के कारण आपकी सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में आपके काम की काफी सराहना होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज में भी बढ़त होगी। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी बात पर आज राई का पहाड़ बन सकता है। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका मिलेगा। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप शांति से काम लें अन्यथा आपके परिवार की एकता भंग हो सकती है। दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी अड़चन आए। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications