Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
17th February Horoscope: इन राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में चल रही है किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आजा परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा है तो आप उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज कमजोर स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव और प्रेम बढ़ेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी सुंदर याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत के मामले में दिल औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
काफी दिनों बाद आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और आज आप बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
फैशन और मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा काम आप सोच समझकर करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपनी पुरानी किसी योजना से अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। आपको उनके मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आपको जरा सी भी जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में अपने प्यार से समझाने की कोशिश करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। कामकाज का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा हर किसी को काफी प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको मनचाहा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि हंसी मजाक में आप ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें अन्यथा भविष्य में आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। हालांकि आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











