17 October Horoscope: कर्क राशि वालों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको एक बेहतर प्लानिंग की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार हैं। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। आज अपनों के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आज आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप एक दूसरे का सम्मान करें, साथ ही एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज उनकी मदद से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी है दी जाती है तो आप ज्यादा आनाकानी करने से बचें। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। लंबे समय बाद आप दोस्तों और परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने आंखों की अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन में कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। दफ्तर में आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज मन में नौकरी छोड़ने के भी विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके कामकाज में वृद्धि हो सकती है। त्योहार के इस मौसम में ग्राहकों की लाइन लग सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ की है तो आप चिंता मुक्त रहने की कोशिश करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप इस बात का खास ध्यान रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद पर रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको जरुर सफलता मिलेगी, इसलिए आप खुद पर भरोसा रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी थकान बढ़ने न दें। आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा जिसकी वजह से आपको काफी निराशा हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्यागकर तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। खर्चों में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपनों के साथ ज्यादा वक्त न बिता पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। ऐसे में आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ने वाला है। ऐसे में आपको मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। घर के कुछ सदस्यों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आज आप काफी दुखी और परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जल्द जी आपको अपने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। हो सकता है किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने की वजह से आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है और आपके हाथ में बड़ा फायदा लगने के आसार हैं। आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। कामकाज के अलावा आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरत है। बेहतर होगा आप इस बात को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। हालांकि नई जिम्मेदारियां उठाने से पहले आप अपने पुराने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। सेहत आपकी ठीक रहेगी

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और प्रसन्न रहेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज बॉस आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है वे आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका दें। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज बच्चों के लिए आप कुछ जरूरी खरीदारी करेंगे। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को अपने स्वाभिमान से न जोड़ें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है घर के सदस्य आपके इस रिश्ते से नाखुश रहें। आप हिम्मत से काम लें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आज सहकर्मी भी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Monday, October 17, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion