Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
Aaj Ka Rashifal 18 April Horoscope: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कुछ खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों को सोच समझकर कोई भी सौदेबाजी करने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज पार्टनर के साथ मतभेद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। नौकरीपेशा जातकों को आज अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। आज बॉस का रवैया काफी सख्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा करने की गलती न करें। इसके अलावा दूसरों के बहकावे में आने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आज अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा साथ ही आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत में गिरावट आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। आपको कान से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को टीम वर्क पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी व्यवसायिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। हाल ही में हुए नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं कपड़े कॉस्मेटिक्स, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिल सकता है। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप किसी संपत्ति की खरीदी या बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो लकड़ी का काम करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर दवाइयों का काम करने वाले लोग यदि अपना काम आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों का आज किसी भी दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है। शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया है तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें। मन लगाकर काम करें। आपकी तरक्की का सपना जल्द पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको अच्छा मुनाफा नहीं होगा। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर के बड़ों के विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। सेहता आपकी ठीक रहेगी
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करना आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापारियों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी चूक होती है तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से के कारण आज दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपकी वाणी में कठोरता रहेगी। आज आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है, साथ ही आप अपने पुराने संपर्कों से भी मदद ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के सभी काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा, साथ ही छोटों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आपको उन पर गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। अगर कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको आराम पर फोकस करना चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो आपको खुद पर आपको काम का ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। इस समय आपको अपने प्रिय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की किसी अच्छी रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











