18 February Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग, आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

18 February 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ था तो दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहने के आसार हैं। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय से यदि आप आप कामकाज का बोझ महसूस कर रहे हैं और आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप खुद के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे और सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके गलत शब्द रिश्तो में कड़वाहट की वजह बन सकते हैं, विशेष रूप से बड़ों से बातचीत करते समय आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपनी किसी अटकी हुई योजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बेहतर होगा आप छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव या अहंकार से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। बेवजह की चीजों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारी यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप लगातार परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कलह की वजह से आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। इस समय अपने छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने प्रिय की उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। वहीं दूसरी ओर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आज आप आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हो सकता है आज आपके पास समय की भी कमी रहे। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। दिन के दूसरे हिस्से में किसी के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार है। अगर आपके हाथ निवेश का कोई मौका लगता है तो आप सोच समझकर इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को आज सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कोई भी कार्य शुरू करने के लिए यह समय उचित नहीं है। जल्दबाजी का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। दफ्तर में बॉस की गर्म मिजाजी आपको परेशान कर सकती है। आज मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर अगर आपकी संतान छोटी है तो उनकी पढ़ाई को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। यदि शरीर के किसी हिस्से में आपको दर्द महसूस हो रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Friday, February 18, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion