18th February Horoscope: महादेव की कृपा से आज इन राशियों की दूर होगी मुश्किलें

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालें तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। इस तरह की बातों को दिल पर लगाने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों कोबआज बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बेवजह के मामलों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामले में बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखें। आपका उग्र स्वभाव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला यदि कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप दवाइयों, खाने पीने की चीजों, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। आप काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट आपके लिए नुकसान की वजह बन सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनका समर्थन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं हर प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। जरा सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी एक कार्य में आर्थिक बाधा आ रही है तो हो सकता है आज आपकी इस समस्या का समाधान हो जाए। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ आप अपने परिवार के लिए भी समय निकालें। सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटक सकता है। मुमकिन है आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको खान-पान में लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर आप घूमने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि आपको दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कुछ कम होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और तरक्की प्राप्त चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बहसबाजी आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। पुराना कोई रोग उभरने से आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Saturday, February 18, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion