Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
18th November Horoscope: मकर राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आज आप पैसों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। यदि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही आपको खर्चों में भी कटौती करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज जिस बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की भी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों कि आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े इस जातक यदि निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर इस और अपना कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, विशेष रूप से विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहें और रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। काफी दिनों बाद आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की जरूरत है। आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इस तरह की बातें आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर लंबे समय से आपको अपने प्रमोशन का इंतजार है तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होने से अच्छा फायदा हो सकता है। आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं में भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। इस समय में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय बाद आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। एक दूसरे से आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं, साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी आपकी चर्चा हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। ऐसे में आपको एक अच्छी योजना की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। हालांकि आपके कुछ करीबियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको जरूरी खरीददारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। आप अपने काम पर फोकस करें, साथ ही कार्यस्थल पर चल रही है राजनीति से भी आप सावधान रहें। व्यापार से जुड़े जातकों का जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना पढ़े आप किसी भी कागज पर साइन करने से बचें आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप किसी पैतृक संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अपने बड़े बुजुर्गों से आप सलाह जरूर लें। जीवनसाथी का मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। आज आपके बीच टकराव संभव है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
फैशन, मीडिया, राजनीति आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने की सोच रहे हैं और आपके मार्ग में कोई रुकावट आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्तिथि आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई या बहन की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे। अतीत में किए हुए अच्छे कार्यों का फल आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। हो सकता है आज आपके प्रिय आपसे कुछ मांग भी करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको लिवर से जुड़ी समस्या है तो आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लॉटरी और सट्टेबाजी से आप दूर रहें अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बिना सोचे समझे आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। आज आपको उनकी ओर से वार्निंग भी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामले में पूरी सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। जरा सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अटकी हुई योजनाओं को आप गति दे सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिले। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। यदि आप जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको फिजूलखर्ची से दूर रहना होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











