Aaj Ka Rashifal 19 April Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रिश्तों में चली आ रही कुछ समस्याएं दूर होंगी और अपनों के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का फल जल्द आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको टेंशन फ्री रहने की जरूरत है। खुश रहें और इन पलों का जमकर आनंद उठाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ परिश्रम करेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले ले सकते हैं। घर में आज कुछ तनाव संभव है। हो सकता है किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो अपने प्रिय से साझा करने की कोशिश करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आप अपने गृहस्थ जीवन पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय को रोमांटिक डेट पर भी लेकर जाएं। अगर आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर अपना फैसला लें। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारी वर्ग को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। खुद पर भरोसा रखें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको उनकी ओर कोई खास तोहफा मिल सकता है, साथ ही वह आपकी काफी तारीफ भी करेंगे। अपनों का प्रेम और समर्थन पाकर आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की के लिए आज आप कुछ कड़े कदम उठा सकते हैं। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी कर्मठता आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। व्यापारिक मामलों में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी में अपना निर्णय न लें। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप अपनी मेहनत से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। लगातार काम करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आपको किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप हाथ में कोई नया काम न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों को खुद से कम समझने की गलती न करें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको बड़ा पदभार मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपकी बेहतर आपसी समझ के कारण आपके बीच कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप सिंगल है और किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ और खुलकर अपने मन की बात कहें, आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने प्रिय के लिए भी समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को और कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खाने पीने में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन काफी प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट, मीडिया, प्रिंटिंग आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में आज किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप खुलकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। यदि कुछ समय से आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके व्यवहार में और वाणी में काफी कटुता आ सकती है। आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी होने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। तनाव और थकान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। अपने दोस्त के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी अच्छा रहेगा, साथ ही आपकी मेहनत और सकारात्मकता को देखकर बॉस भी काफी प्रभावित हो सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण आने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर होंगी। आप अपने प्रिय के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Tuesday, April 19, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion