19th February Horoscope: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

आज आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो खुले दिल से अपने प्रिय से साझा करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमियां और बढ़ सकती है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। विशेष रूप से अगर आपका काम कपड़ों का है तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:23

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही खास होने वाली है। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा और मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। साथ ही आपको आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आप चिंतित है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। यदि जल्दबाजी में आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम करेंगे तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अगर लंबे समय से आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो किसी कारणवश आज वह बीच में अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। हो सकता है बॉस आपकी तरक्की का फैसला लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत का मामला औसत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को अपने अनुभवों से अच्छा लाभ हो सकता है। आज आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी कि साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय की लापरवाही के कारण आज आपका नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा इस तरह की परिस्थिति में आप धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के चक्कर में छोटे मुनाफो को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार हैं। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को को आज कड़े संघर्ष के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:13

शुभ समय:प्रातः 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को और निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:44

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। साथ ही कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज आप पैसों से जुड़ा आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी काम न करें। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काम से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Sunday, February 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion