For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1st February Horoscope: फरवरी की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी बेहद खास, बनेंगे इनके बिगड़े काम

|

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़े खर्चे करने से आपको बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लगेगा। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है। साथ इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी पर अपना विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 11:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

माता पिता के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल होगी। दफ्तर में बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। ऐसे में आप किसी भी तरह की गलती करने से बचें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे व्यर्थ की चीजों में से नष्ट न करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4 बजे से, रात्रि 8:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 3:35 से 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ दिनों से आप कामकाज का बोझ महसूस करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। यदि आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको क्रोध और तनाव से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1st February 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1st February 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, February 1, 2023, 5:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion