Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 2 February Horoscope: इन राशियों की मेहनत होगी आज सफल, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ हो शुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को आप बखूबी पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आप कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता की मदद से आज आप अपना कोई अधूरा काम पूरा कर पाएंगे। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास करा सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने सभी फैसलों का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। गुस्से में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए। पैसों के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी न करें खासतौर पर आर्थिक लेन देन करते समय आप समझदारी से काम लें। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आप एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातको को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने वाली है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है, विशेष रूप से इस समय बच्चों पर आप अधिक ध्यान दें। उनकी सुरक्षा को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपके सभी काम बहुत ही सरलता से पूरे हो जाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसान है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपको झगड़े झंझट से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने से आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज आप खुद के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। हो सकता है दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जाएं। इस समय आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। व्यापारियों को भी कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज वे आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम सोने चांदी, शेयर बाजार आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप एक बहुत ही शांत भरा दिन गुजारेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आज आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम की थकान और निजी जीवन की जिम्मेदारियां आज आपको थका हुआ महसूस करा सकती हैं। बेहतर होगा आप खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आसानी से आपके सभी काम पूरे होंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है। दूसरी ओर यदि आप स्वयं का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी की रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। सेहत की बात करें तो आप बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घरेलू कलह शांत होगा और अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां भी कम होंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। आप देर रात तक जागने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











