For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 October Horoscope: सेहत को लेकर ये राशियां रहें आज सतर्क, लपरवाही पड़ेगी भारी

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सेहत को लेकर आपको सजग रहने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहे। ऐसे में कामकाज को अलग रखकर आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हो सकता है आज आपके बजट से अधिक ही खर्च हो जाए, लेकिन आपको ज्यादा तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है और आज आपको बड़ी सफलता हासिल होने के आसार हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम कपड़ों का है तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर आप सतर्क रहेंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करें। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट न करें। पैसे के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका पुराना कोई कर्ज चुकाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। खुद पर काबू रखें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आज वाहन का प्रयोग आपको काफी सावधानी से करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में तनाव कुछ कम होगा। आज घर के माहौल में भी सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखें। साथ ही अपने बड़ों की सलाह को भी नजरअंदाज करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से सभी काम तय समय बंद पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी, साथ ही जल्द ही आपका बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। आपके पुरानी संपर्कों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम हो सकती है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपको अपने बच्चों पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज तय समय पर पूरा होगा। साथ ही बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापारियों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही उछाल आने की संभावना है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपको मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको अपने प्रिय की खुशियों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पार्टनर के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। हो सकता है बॉस की नजर आप पर बनी रहे। वहीं व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको बोनस भी मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार हैं। आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। हो सकता है आज आपको अपनों के साथ घूमने फिरने का भी अवसर प्राप्त हो। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप जंक फूड से परहेज करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कामकाज गति पकड़ेगा और आज आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने के आसार हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने के आसार है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप काफी सुस्त महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही खानपान में गड़बड़ी करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ आप की कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2 October Horoscope 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2 October Horoscope in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, October 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion