Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 20 February Horoscope: इन राशियों का दिन रहेगा आज बेहद शानदार
अपनी असफलता को सफलता में बदलने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें आपको खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहें और तेजी से अपने सभी काम पूरे करें। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं बेहतर होगा बिना सोचे समझे जल्दबाजी में आप पैसों से जुड़े फैसले लेने से बचें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा और आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 4:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है, कम प्रयास में आज आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सबसे पहले बात करते आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। बाहर की टेंशन घर पर न लाएं और अपनों के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत होने से आपको राहत मिलेगी। दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपकी छोटी सी भूल आज आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर तनातनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी बेचैन महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और ईश्वर पर भरोसा रखें। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलने की प्रबल संभावना है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके अलावा आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी सही आर्थिक फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आने से पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी यह परेशानी अस्थाई है जल्द ही आपको इससे मुक्ति मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। आज आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी इस समय कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही से बचने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका कोई बनता हुआ काम रुकने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं, खासतौर पर अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर किसी कारणवश आप अपने प्रिय से दूर है तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा, लेकिन खानपान में गड़बड़ी करने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। इसके अलावा आप कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपके हाथ सफलता लगेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। इस समय आप मेहनत करने में पीछे न हटे क्योंकि आने वाले दिनों में इसका अच्छा परिणाम आपको मिलने के आसार है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है। अचानक स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर गौर करें और जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका रूखा व्यवहार आपके अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक गंभीर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। हालांकि आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आर्थिक योजनाओं की जानकारियों को गुप्त रखने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप कुछ नया और सृजनात्मक करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों तेल से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें अन्यथा आपके बीच का तनाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। साथ ही आपके गलत व्यवहार के कारण घर के दूसरे सदस्य भी आप से नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना सुबह जल्दी उठकर सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप ने बैंक से लोन लिया है तो जल्द से जल्द उसकी किस्तों को चुकाने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले लोगों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देना होगा। आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











