Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स
20 November Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेगा अपनी मेहनत का उचित फल, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
ग्रहों की बदली हुई चाल आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगी, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहना होगा। हो सकता है आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा भी आए। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपको मुश्किल में डाल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आज आपको उनकी ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसका उचित फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। खान पान में ज्यादा लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कर्ज लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले नहीं लेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। साथ ही सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान देने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज बच्चों के लिए कुछ समय जरूर निकालें। सेहत की बात करें तो देर रात तक जाग कर काम करने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और इसका असर आपके कारोबार पर भी देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। घर हातावर अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपकी मानसिक चिंता कुछ बढ़ सकती है। घर हो या कार्यस्थल आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर ज्यादा दबाव न डालें और शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आज आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें, विशेष रूप से यदि आपके प्रिय का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पेशेवर और निजी जीवन के बीच आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। जितना जरूरी आपके लिए आपका काम है, उतना ही जरूरी आपके लिए आपका परिवार भी है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनों पर भी ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं, खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो तो आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। जनरल स्टोर, स्टेशनरी, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं इसके लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कल से आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सेहत की बात करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने और अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की भूल न करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। तेल से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारी पैसों के मामले में जल्दबाजी में न करें। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात की जाए तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आपकी एक गलती पर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आज आपको अस्पताल और डॉक्टरों के काफी चक्कर लगाने पड़े। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपकी शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को बड़ी डील के लिए गलत रास्ते न अपनाने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके पास जो है जितना है उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको कठोर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे। इसके अलावा आज आप अपनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको सिगरेट, गुटका, शराब आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च पद चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। इसके अलावा यदि आप कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। लोहे के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही है बाधा भी आज दूर हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
खराब सेहत की वजह से आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ होने के आसार हैं। आप ज्यादा लापरवाही न करें और किसी अछे चिकित्सक से सलाह लें। खानपान की आदतों में भी आपको बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिसकी वजह से आपको उच्च अधिकारियों होगी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, प्लास्टिक आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर की मरम्मत और साज सजावट पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आ सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। आपके प्रिय का रुखा बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक



Click it and Unblock the Notifications











