Latest Updates
-
Mughlai Method Shahi Korma Recipe: घर पर बनाएं शाही अंदाज में लाजवाब कोरमा -
Eid Mubarak Wishes For Wife: बकरीद पर अपनी बेगम को दें मोहब्बत भरा पैगाम, दिल से रहें हैप्पी ईद -
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल -
Delhi Wali Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के मशहूर और कुरकुरे राम लड्डू -
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग -
Bakra Eid 2026: बकरीद की सही तारीख को लेकर दूर हुआ कंफ्यूजन! जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा -
Punjabi Style Pakoda Kadhi Recipe: सर्दियों के लिए खास, नरम पकौड़ों वाली चटपटी कढ़ी -
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने किया बेहाल; जानें कैसे रसोई के बजट से लेकर हॉलीडे प्लान तक हुआ ठप्प -
Ganga Dussehra Daan List: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन 10 चीजों का दान? बन जाएंगे बिगड़े काम
20th December Horoscope: इन राशियों पर रहेगी आज बजरंगबली की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। यदि आप इस तरह के झंझटो में पड़ते हैं तो आप अपने लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दे सकते हैं। बेहतर होगा आप एक अच्छी योजना के अनुसार अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने पुराने मित्रों से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। पैसों की स्थिति बढ़िया रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी गलती आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। अगर आप व्यापारी है और आज कोई बड़ी डील करने वाले तो हो सकता आपके मार्ग में कोई बाधा आए, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि लंबे समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। चुप रहने से बात और बिगड़ सकती है। इसके अलावा आपको बच्चों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लगेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:37
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप उलझन में हैं तो आपको अपने करीबियों से बात करनी चाहिए। जल्दबाजी में आप कोई भी फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आप पर वर्क लोड अधिक रहे। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठगी और धोखेबाज लोगों से सावधान रहें। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आपको डॉक्टर या अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको चापलूसी और मेहनत के बीच का फर्क समझना होगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना उचित परिणाम आपको मिलेगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके कार्य में बाधा सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप घरेलू मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। यदि आप काफी थका हुआ और बोझिल कर रहे हैं तो कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हो सकता है आपको कोई बढ़िया मौका भी दिया जाए। आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। अगर आप व्यापारी है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। बड़े मुनाफे के लिए आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आज आपके गलत रवैए के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। इस तरह की बातों का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आज आपका अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार के विस्तार की योजना भी आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के आसार हैं। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। फिजूलखर्ची बढ़ने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में एक ही गलती को आप बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आपकी यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपनों के साथ आज आप अपनी खुशियां बाटेंगे। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय::सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1:20 से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications