For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20th November Horoscope: नौकरी व्यापार में इन 5 राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां आप प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह से लापरवाही करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। संतान से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। उनकी पढ़ाई लिखाई या स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा जिसकी वजह से बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रहा आपका परिश्रम आज सफल हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हो सकता है आपको आज ओवरटाइम भी करना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहने वाली है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी, जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। सकारात्मक विचारों वाले लोगों का साथ आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसका अच्छा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आर्थिक मामले में आपको काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है जिससे आपका भविष्य सुरक्षित रहे। दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। निजी जीवन की परेशानियों को आप अपने पेशेवर जीवन पर हावी न होने दें। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का क्रोध आपके घर की शांति को भंग कर सकता है, विशेष रुप से माता-पिता के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति होने से भी आपकी मुश्किलें कम होगी। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको बॉस की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। मुमकिन है आपको आपका मनपसंद कार्य भी करने का अवसर मिले। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। हो सकता है आप कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जाएं। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगे। नौकरी करने वाले जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। आज आप मौज मस्ती पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि किसी कारणवश आप घर से दूर रहते हैं तो अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काफी दिनों बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार है। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज वे आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। दफ्तर में बॉस ने यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातक को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। आप घर पर दोस्तों के साथ छोटी मोटी पार्टी कर सकते हैं या फिर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करने का भी मौका मिल सकता है। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी परेशान हैं तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, साथ ही अपने प्रिय की मन की बात जानने की कोशिश करें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। सेहतमंद रहने के के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। घर हो या कार्यस्थल आप वाद-विवाद से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप अपना आपा खो देते हैं तो इसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी, अगर आप बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो अब जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप आप जमकर जश्न मनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। कोई भी बड़ा खर्च करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। आपको अपने सभी फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी है तो आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है, इसके अलावा आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने की सोच रही हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। अपनी मेहनत और सूझबूझ से जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, November 20, 2022, 5:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion