Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
21 April Horoscope: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे तरक्की के द्वार? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
भूमि मकान से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। आपके सही आर्थिक फैसलों के अच्छे नतीजे आज आपको मिल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें, साथ ही पूरी सतर्कता बरतें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप स्वयं पर भी धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए हो सकता है आज आप घूमने फिरने की योजना भी बनाएं। अपनों के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपके रिश्तों में उतनी ही मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा जिसका उचित लाभ आपको जल्द मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा व्यर्थ की चीजों में आपका पूरा दिन नष्ट हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आज आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप काफी दबाव और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। आज किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन करने से भी बचना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सराहना मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नई डील करते समय ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है। आज अपना कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आज आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपसे काफी प्रसन्न हो सकते हैं। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। यदि आप अपने इस कार्य को सफलतापूर्वक तय समय पर पूरा कर लेते हैं तो आपकी तरक्की निश्चित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप घर की मरम्मत आदि पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में किसी करीबी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने मन की बात खुलकर अपने दोस्त से साझा कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। इस समय ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे 6:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। काम की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। वहीं व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी-खुशी गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने काम खुद करने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी की तलाश शुरू कर दी नहीं चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ से रिश्ते में खटास आ सकती है। आज आपके उग्र स्वभाव की आलोचना भी हो सकती है। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही उत्तम है। कम प्रयास में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक समस्या दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। यदि आप से एक भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं व्यापारी आज कार्य विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। तो निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रिय के लिए तोहफे भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











