Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
22 April Horoscope: सेहत में गिरावट आने से आज इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज बॉस का मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप आराम पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप साझेदारी में काम करते हैं तो आपको पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का टकराव आपके व्यापार के लिए ठीक नहीं है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अचानक कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपका ट्रांसफर हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होने से विपरीत परिस्थिति में भी आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सीने में जलन, दबाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन घरेलू खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आज कामकाज को अलग रखकर खुद के लिए आराम का समय निकालें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मन में असंतोष का भाव रहेगा और आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। आप स्वयं को कई चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। ऐसे में किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको सकारात्मक रहने का प्रयास करना होगा। बेवजह की चिंता करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। इससे आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके जीवन साथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करने के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता भी गहरी होती नजर आ रही है। निजी जीवन की बात करें तो आपके गुस्सैल स्वभाव की आलोचना हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ बहसबाजी से बचें। इस तरह की बातें आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, खासतौर पर आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए परिवर्तन का समय चल रहा है।
दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत देखकर बेहद प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही आपका रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आज पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाना होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। हालांकि इस समय पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको लाभ हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप अपना काम आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अंतिम फैसला लेना चाहिए। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आज हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज माता की ओर से धन लाभ हो सकता है। आप अपने लिए जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत बॉस के गुडबुक्स में आपको जगह दिला सकती है। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने के आसार है। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पूरे उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। अगर नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो सकती है। आपके करीबियों की मदद से आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आप काम पर पूरा फोकस नहीं करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आज धार धार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय आप पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











