Latest Updates
-
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी
22nd February Horoscope: धन के देवता कुबेर इन राशि वालों से रहेंगे आज बेहद प्रसन्न
आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन सा बदलाव लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। हालांकि आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिन:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हल्का हरा
शुभ दिन:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने साथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आज वे आपको शादी के लिए प्रपोज भी करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिन:8
शुभ समय:सुबह 11: 45 से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आज आपके अच्छे गुणों की भी प्रशंसा की जाएगी। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। अगर आप नौकरी छोड़ लकर खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रही है तो जल्द ही आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंतित न रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिन:7
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। किसी करीबी की ओर से तनाव मिल सकता है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। कामकाज में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खर्चा भी वृद्धि होने के आसार हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा, आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ दिन:23
शुभ समय:दोपहर 1:30 से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आपने हाल ही में कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन:2
शुभ समय:दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और आप कुछ नए कार्यों की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत में सुधार आ सकता है। आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ दिन:21
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी मेहनत सफल हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो दफ्तर में आज बॉस आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन:30
शुभ समय:सुबह 9: 45 से शाम 5:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आज आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का रुखा व्यवहार आपको काफी दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। दफ्तर में पीठ पीछे सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें अन्यथा आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन:19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई गलतियां भी निकालें। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ दिन:6
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ दिन:18
शुभ समय:प्रातः 4:15 से दोपहर 12:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। जरा सी भूल आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ दिन:4
शुभ समय:दोपहर 1:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications