Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
22nd October Horoscope: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों के लिए खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें हैं अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वाणी में मधुरता बनाए रखें और बेवजह के बाद विवाद से बचें। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक न करें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साफ सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी, पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी करीबी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ही अपने प्रिय के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आप उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे। काफी समय बाद आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपने किसी नई कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो खानपान में लापरवाही न करें। खासतौर पर यदि आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा गया है तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय:प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके बीच कहासुनी होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार है। आज बॉस आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। पैसों के लिए आज से आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कम होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा यदि आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। खासतौर पर अगर आपका काम डेयरी, तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स फर्नीचर आदि से जुड़ा हुआ है तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड बढ़ने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा भविष्य में आप योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर आप चिंता मुक्त रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
शयदि आप घर परिवार से जुड़ा कोई निर्णय आप लेते हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। यदि आप अपने वेतन से जुड़ी कोई बात करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। कोई पुराना कानूनी मामला आज खत्म हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बहुत का गुस्सा भड़क जाए। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। इस तरह की गलतियां आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। खासतौर पर अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आप संभलकर रहें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आजा बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं आर लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आपको पैसों के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अहंकार और जिद्द जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपको बड़े ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने के आसार हैं। जल्द ही आपको सारे कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप के रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। पैसों के लिए हाथ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी और आपको धन लाभ हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











