Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति
23 February Horoscope: कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ, मिलेगी बड़ी सफलता
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसको मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको पैसों के मामले में पूरी पारदर्शिता रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का अच्छा फल आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ आज बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है, खासतौर पर आप उधार लेन-देन से बचें। ऐसे लोगों से दूर रहने का प्रयास करें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको मुंह या गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आंख बंद करके हकर्मियों पर भरोसा करने से बचें। इसके अलावा आपको अपनी गुप्त जानकारियां भी उनसे बांटने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। साथ ही आपकाआर्थिक नुकसान भी हो सकता है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सीने में जलन आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री होने से आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्हें तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर सेहत की बात की जाए तो आप को बुखार, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों की सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें। इस समय छोटी सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक निर्णय आपकी मुसीबत की वजह बन सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो कागजी कार्रवाई अच्छी तरह करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अगर इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी धार्मिक कार्य पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। आज बिना बजा आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको अपने व्यवहार का आज का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से कार्य स्थल पर आप गुस्सा करने से बचें अन्यथा आपका काम प्रभावित हो सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। शेयर बाजार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थ आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन आने के संकेत मिल रहे हैं सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट कुछ कम होगी जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसाय फैसले लेने से आपको बचने की जरूरत है। अपना अच्छा बुरा आप खुद ही समझते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने पिता की ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप नियमित रूप से मेडिटेशन करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे। कामकाज का बोझ बढ़ने की आशंका है, साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों भी आप पर दबाव बना सकती हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च न करें तो बेहतर होगा। इस समय बचत पर अधिक ध्यान दें। दिन के दूसरे से में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं विशेष रुप से अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में कुछ सुधार संभव है। हालांकि समय उन्हें आराम कर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सजग रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं या आप के द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको उनकी बातों को दिल पर लगाने की जरूरत नहीं है। अपनी गलतियों से सबक लें और भविष्य में गलतियां दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी व्यवसायिक फैसले लेते समय आप जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











