Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
23rd February Horoscope: नौकर-व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
भाग्य का साथ मिलेगा और आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात यादगार साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस का सख्त रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा देगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आप के कामकाज में बढ़त संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी तरक्की रोक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 3:35 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों की बातों में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। अपना भला-बुरा आप स्वयं ही जानते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कोई कारोबार करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही कोई पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अतीत की किसी गलती को याद करके आज आप काफी दुखी रहेंगे। बेहतर होगा पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। इसके अलावा आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जा सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके किसी मित्र की सलाह आज आपका बड़ा फायदा करा सकती है। आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और तो आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन औसत रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप बड़े हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आज आप एक दूसरे से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications