Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
24 April Horoscope: वृषभ राशि वालों को मिलेगा आज कोई सुखद समाचार, क्या है आपके भाग्य में?
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में काफी शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपको अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। इस समय कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति होने के भी आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें, साथ ही नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान की ओर से आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल्स आपको संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 5:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपके लिए नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। यदि आप नौकरी के अलावा व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य के मामले में आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गुरुजनों और बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको बढ़िया अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आपका काम लग्जरी आइटम्स का है तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आप बचें। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। हो सके तो आज किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी समय निकालें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। यदि आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। काफी दिनों बाद आप अपने वैवाहिक जीवन पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। अपने प्रिय के साथ शॉपिंग आदि पर जाने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है। बेहतर होगा आज आप छोटी सी भी गलती करने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज लाभ कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। माइग्रेन के मरीजों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण आज आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे उठाया हुआ आपका एक कदम आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और झगड़े से दूर रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चों की लिस्ट कुछ कम हो सकती है। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है, साथ ही समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त न होने से काफी निराशा होगी। अपने पेशेवर जीवन को और बेहतर तरीके से प्रबंधित करने का प्रयास करें, साथ ही अपने काम करने के तरीके में भी आपको बदलाव लाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इस समय ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि शाम तक आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करें। इसके अलावा आप अपने स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच करवाते रहें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप काम का काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया ऑर्डर हाथ में लेने से पहले पुराने कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपका नुकसान हो सकता है। साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको सकारात्मकता की अनुभूति कराएगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप अपने जीवन में स्थिरता चाहते हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, साथ ही आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और वे आपके सुझावों को काफी महत्व भी देंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके अपने आपके लिए कितने महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें अन्यथा आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। इस समय आपको कुछ नए लक्ष्य बनाने की आवश्यकता है और इन्हें पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय बिता पाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी पर भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। दूसरों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। यदि आप ज्यादा खर्च करने के मूड में तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप लोहे, लकड़ी, स्टेशनरी आइटम्स आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











