For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 24 November Horoscope: मिथुन राशि वाले न करें आज आमदनी से अधिक खर्च

|

ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है डॉक्टरों और दवाइयों पर आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो जाए। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आप संयम से काम लेंगे तो बात शांति से सुलझ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप छोटे व्यापारी है तो आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा थकान और तनाव बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

परिजनों के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप खूब हंसी मजाक करेंगे। इसके अलावा घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आज कोई आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। कला, मीडिया, राजनीति आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण आने के आसार है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत की बात की जाए तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। खान पान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आने वाले दिनों में आप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। माता पिता के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है जिनकी आवभगत करने में आपका काफी धन खर्च से हो सकता है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो देर रात तक जाकर काम करने से आपको बचने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में कोई भी महत्वपूर्ण सलाह लेने से पहले आप अपने करीबियों की राय जरूर जान लें। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार है। आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जो भी मिले उसके साथ सौम्य व्यवहार करें। गुस्से या कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर आपको दूसरों की भी मदद करनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप सोच समझकर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको खूब सराहना मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो जल्द ही आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलें। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से उन्हें समझाने का प्रयास करें। गुस्से और नाराजगी से बचें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो रोजाना आप अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आपका आज का दिन बेवजह की चीजों में ही नष्ट हो सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है। आपके कार्य में आ रही बड़ी बाधा दूर होगी और आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप सोच समझकर खर्च करें। आज शराब पीकर वाहन का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आपको एक अज्ञात भय रहेगा। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कामकाज की बात करी तो नौकरीपेशा जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको इसका गलत परिणाम भुगतना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करें। हो सकता है आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएं। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घरेलू कलह शांत होगा और घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए काम पूरे करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आपको फेफड़ों से संबंधित कोई दिक्कत है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके वैवाहिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक है तो आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का कोई कठिन काम आज बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीददारी भी कर सकते हैं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 15:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion