Just In
- 7 hrs ago
Mangal Gochar 2022: मंगल देव का वृषभ राशि में होगा प्रवेश, इनके जीवन में मचेगी हलचल
- 7 hrs ago
Cyber Bullying: भारत में 85 फीसदी बच्चे साइबरबुलिंग का शिकार, कहीं आपका बच्चा भी तो विक्टिम नहीं !
- 11 hrs ago
Independence Day 2022: झंडा फहराने से पहले जान लें तिरंगा को फोल्ड करने और रखने का सही तरीका
- 11 hrs ago
Vitamin B12 Deficiency: जानिए आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है विटामिन बी-12 की कमी !
Don't Miss
- News
'48 घंटों से सोया नहीं, 11 के बाद सो पाऊंगा ये पता नहीं', 'लाल सिंह चड्ढा' के विरोध पर आमिर खान
- Movies
सलमान खान ने शेयर की अपने शर्टलेस तस्वीर, इंटरनेट पर इतना ट्रेंड हुई टाईगर 3 की लग गया ट्वीट्स का जाम
- Finance
पेंशन : 55 रु महीनें करें जमा, मिलेगी 3000 रुपये मंथली पेंशन
- Technology
Redmi लवर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स के साथ ये 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
- Automobiles
मारुति डिजायर या टाटा टिगोर: जानें सीएनजी माॅडल में दोनों में से कौन है बेहतर
- Education
BITSAT Result 2022 Scorecard Download बिटसैट रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
- Travel
सिर्फ TajMahal ही नहीं, महिलाओं की याद में बने हैं ये 6 स्मारक
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
24 June Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन 2 राशियों की भी बदलेगी किस्मत
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, साथ ही आपके नेतृत्व की क्षमता को भी सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए उन्नति का द्वार खुल सकता है। यदि आप अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो जल्द ही आपको बड़ा फायदा हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी बड़े झगड़े में बदल सकती है। गुस्से में आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। यदि आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको कड़े वर्कआउट के साथ अपने खान पान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका रुका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल उच्च पद के रूप में मिल सकता है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के सहयोग से आज आपका बड़ा फायदा हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप पर खुद को साबित करने का दबाव अधिक रहेगा। हो सकता है आज काम को लेकर आप काफी तनाव में भी रहें। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या और गहरी हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्द मुनाफे के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे आप जल्द से जल्द अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लेने से बचें अन्यथा आपका आज का दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से आपको बचने की जरूरत है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आपकी कोई बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ने के कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें अन्यथा आपकी तरह ही रुक सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। व्यापार विस्तार में आ रही बाधा दूर होगी। इसके अलावा अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा भी आपको मिलने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह अपने फैसले उन पर थोपने से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सेहत आपकी बिगड़ सकती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:50 से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाए। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है और मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। बेहतर होगा इस तरह की परिस्थिति में आप समझदारी और धैर्य से काम लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अपनी कीमती वस्तुओं को आप संभालकर रखें नहीं तो उनके चोरी होने या गुम होने के आसार हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहेगी। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको अपने करीबियों और मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। आज आपके माता-पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचना चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर में आज पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। पिता की सेहत ठीक नहीं रहेगी। यदि पहले से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें संभलकर रहना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत के मामले में आपको जरा सी भी लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आपका क्रोध आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। इसके अलावा आप पर अतिरिक्त कार्य का भी बोझ रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। धीरे धीरे आपको परिस्थिति में सुधार जरूर नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रुप से यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने वाले हैं आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की आवश्यकता है। व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। होटल या रेस्टोरेंट, दवाइयों, कपड़े आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अच्छा है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो अपनी किश्तें चुकाते रहें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकल सकता है जिसकी वजह से आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी किसी लापरवाही के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचें। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप आर्थिक लेन देन करने वाले तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको विवादित मुद्दों पर बातचीत करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक