For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24th November Horoscope: इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, मिलेगा आज कोई शुभ समाचार

|

ग्रहों की बनी हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने से आपकी चिंताएं काफी बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज बॉस का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन लाभ होने के आसार हैं। आज आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है, विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। जल्द ही आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। दफ्तर में आज बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व दे सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो आप उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि आपने कर्ज दिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव आप पर काफी बढ़ सकता है। आर्थिक समस्याओं के कारण मन काफी परेशान रहेगा और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इस तरह की बातें आपकी छवि को भी खराब कर सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके प्रेम में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पुराने दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको घूमने फिरने और मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय बाद ऐसा समय बिताकर आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण डील करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए आज कोई बढ़िया विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। होटल या रेस्टोरेंट, सोने चांदी, ट्रांसपोर्ट, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर नष्ट करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा जाने अनजाने आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

बेकार की भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन लेना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान जरूर होगा। काम के साथ-साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहने के आसार है। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें लीक हो सकती है जिसकी वजह से आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके पुराने संपर्कों से आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आज पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। इसके अलावा वे आप से कोई बड़ा वायदा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप कोई नया वाहन, घर, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप अपनों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती कर पाएंगे। अगर आप जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न है नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 24, 2022, 5:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion