Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
25 April Horoscope: इन राशि वालों मिलेगा मनचाहा परिणाम, कार्य-व्यवसाय में होगी उन्नति
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आपको लो बीपी की शिकायत रहती है तो आज के दिन आपको संभालकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। हो सकता है आपका कोई सहकर्मी आज छुट्टी पर रहे। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपकी इस मेहनत का अच्छा फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आज अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप उन पर अपना भरोसा भी बढ़ाने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में आज अचानक कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। एक दूसरे से झूठ बोलने से आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। मुमकिन है वे आपकी काबिलियत को परखने के लिए आपको यह काम सौंपे। ऐसे में आप जमकर परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज भूमि मकान से जुड़ा कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। आपका अधिकांश समय व्यर्थ की चीजों में ही जाएगा। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। व्यापार वर्ग की आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज पर फोकस करना अच्छी बात है, लेकिन आपको समझना होगा कि आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप दफ्तर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी करीबी की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो आपको ज्यादा लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करना भारी पड़ सकता है। आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो आज आप सारी कड़वाहट दूर करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको सफलता मिले। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ उलझने से बचें। आपके बीच के झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आज आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपको माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से अधिक खर्च न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपके भविष्य की योजनाओं में भी बाधाएं आएंगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम बड़ी ही सरलता से पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बच्चों की सेहत की अधिक देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत है तो अधीनस्थों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। काफी दिनों बाद आज आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आपके प्रिय आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेंगे तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अपना अच्छा बुरा आप फैमिली समझते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों कोई समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए आप कड़ी मेहनत करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करें। आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। अनावश्यक चिंता सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आज आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद को शांत रखना होगा अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए विवादास्पद रहने वाला है। छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सोच समझकर काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे प्राथमिकता दें। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ करीबी मित्रों के साथ आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। उनकी ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े जातक व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। जल्द ही आपको इसका उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। उधार लेन-देन करने से बचें। साथ ही शौक मौज पर ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। आपकी सेहत में भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आप के गलत फैसलों का परिणाम है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वर्क लोड कम रहेगा। बॉस के साथ आपकी कोई चर्चा भी हो सकती है। यदि आप किसी पूजा पाठ हवन आदि की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना होगा। वहीं दूसरी ओर इस राशि की शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके वैवाहिक जीवन में निरसता बढ़ा सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आएगा। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को आज सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक



Click it and Unblock the Notifications