25th October Horoscope: कर्क राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य

आज किन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किस की मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। मन में कई तरह के विचार आएंगे। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अनावश्यक चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें, उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना काम आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आपको शांति से और समझदारी से उसेे सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको खुलकर अपने प्रिय से बातचीत करनी चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा हो सकता है। आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई और बहन के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो शौक मौज पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाता है तो आप उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपके प्रिय की लापरवाही के कारण कोई बड़ी समस्या हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आप हर चुनौती का सामना डटकर करें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी अपने का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। यदि लंबे समय से आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग विपरीत परिस्थिति में भी आपको सकारात्मकता की अनुभूति कराएगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपका कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम रहेगा। ऐसे में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम चोरी से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी चीजों को संभालकर रखें। यदि छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप लगातार काम करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज वर्क लोड अधिक रहेगा। इसके अलावा आज बॉस का मूड कुछ खराब रहने के आसार है। ऐसे में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं होगी। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा अगर पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज किसी बड़ी कंपनी की ओर से आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप हरी सब्जियों के साथ ताजे फलों का सेवन जरूर करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कॉस्मेटिक्स, लेदर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो इस समय ज्यादा जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है , विशेष रूप से इस समय बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Tuesday, October 25, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion