Aaj Ka Rashifal 26 February Horoscope: धन धान्य के मामले में आज किन राशियों को रहना होगा संभलकर?

अपने दिन भर से जुड़ी सारी छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है जिसकी वजह से आप काफी तनाव में रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आर्थिक समस्याएं आएंगी। आज आपका कोई काम बीच में अटकने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई आर्थिक फैसला लिया है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय कुछ बेहतर महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज की थकान और घरेलू जिम्मेदारियों का दबाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, साथ ही आपका कीमती समय भी नष्ट हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अपने आर्थिक फैसले सूझ बुझ से लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कामकाज में आपका मन कुछ कम लगेगा। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, लेकिन खर्चों में वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं और आपको महसूस हो रहा है कि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को धन संबंधित मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो आज आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात की जाए तो अर्थराइटिस के मरीजों को आज संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज आप अपने सभी कार्य तय समय पर पूरा कर पाएंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके परिश्रम की सराहना कर सकते हैं। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को आज पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ आदि से जुड़ी पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। साथ ही आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को भी ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर में अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। मुमकिन है आपके दिन भर की योजनाओं में कोई बाधा भी आए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप व्यापारी है और हाल में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने के आसार है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। हालांकि कारोबार में इस तरह के उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर ऐसा कुछ न कहें जिससे आप खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर लें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी, लेकिन यदि आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो आपका दिन बेकार की चीजों में नष्ट हो सकता है। अगर लंबे समय से आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल रहा है तो आज आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। अपनों के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे, आपके रिश्ते में उतनी ही मधुरता बढ़ेगी। साथ ही मजबूती आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। हालांकि आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से बचकर रहने की भी जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने किसी कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय के फैसले से सहमत नहीं है तो शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें। झगड़े झंझट से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहतमंद होने के लिए आपको मसालेदार भोजन से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इसे संभालने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बड़े मुनाफे के लिए आज आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। बॉस की गर्म मिजाजी भी आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में काम पर फोकस कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आपको अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने का मौका न मिले। हालांकि रिश्तो में तालमेल बना रहेगा। सेहत को लेकर आपको संभलकर रहें। आपको पेट से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े सौदेबाजी करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है तो आप उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको उच्च पद के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके बड़े आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। पैसों की बात करें तो इस समय किसी भी तरह की जल्दबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप कर्ज लेने वाले हैं तो ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको घुटनों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Saturday, February 26, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion