Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
27 April Horoscope: इन 3 राशियों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए परिवर्तन का समय चल रहा है। आपका ट्रांसफर हो सकता है, साथ ही आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। शॉर्टकट रास्ते बनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें वाणी में कठोरता रहेगी। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार है। आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप अपने करीबियों से सलाह लेकर ही इस ओर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। हालांकि घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके लिए धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज पैसों को लेकर भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आने के आसार है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले जातकों उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज दफ्तर में बॉस आपको आपका प्रमोशन लेटर सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ आज कुछ अधिक रहने के आसार है। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, विशेष रूप से अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाथ में आया हुआ कोई सुनहरा मौका निकल सकता है। हालांकि आपको इस तरह की बातों से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आप अपने काम पर फोकस करें साथ ही अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज छोटे-मोटे खर्च हो सकते हैं। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता सता सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आज आपको मनचाहा मुनाफा होगा। कपड़े, खिलौने, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा फायदा होने के आसार हैं। दूसरी ओर दवा के कारोबारी यदि नए स्टाक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी बड़ी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आपकी यह आदत आपको आपके प्रिय से दूर कर सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विपरीत परिस्थिति में अपनों का सहयोग और प्रेम आपका हौसला बढ़ाएगा। आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। परिजनों के साथ-साथ आपको दोस्तों का भी समर्थन मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोग यदि किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके द्वारा किए हुए कार्यों में बॉस काफी कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि आपको अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। खानपान में गड़बड़ी करने से बचें नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, साथ ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के भी आसार है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज एक दूसरे से आप अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। निजी और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज वाहन का प्रयोग करते समय आप ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। आज वे आपसे बेहद प्रसन्न भी रहेंगे। लंबे समय बाद आपको अपनों के साथ अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अपनी सूझ बुझ से अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय नष्ट और पैसा ही नष्ट होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप अपने काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। कामकाज की परेशानियां यदि आप घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि हो सकती है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा काम करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपका प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











