Aaj Ka Rashifal 27 February Horoscope: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

27 February 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम का सहारा लें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचें। पैसों की बात करें तो शौक मौज और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। कर्ज और उधार लेने से भी आपको बचने की जरूरत है। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बेवजह का तनाव लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको किसी पुराने छोटे-मोटे उधार से भी मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेवजह की बातों को लेकर आपके बीच झगड़े झंझट हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इस समय आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। यदि आप इस सलाह पर अमल करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर का वातावरण आज अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो उससे जुड़ी जान बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आप घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन कराना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। इसके अलावा अपनों पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आप उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। लंबे समय बाद आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई अच्छी खबर मिलने की भी प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। कारोबार में बदलाव के लिए यह समय उचित नहीं है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपको अपने रिश्तो की अहमियत का भी एहसास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो आपको पैरों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप छोटी सी भूल करते हैं तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पार्टनर के साथ तालमेल भी मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। आज का दिन परिजनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी भी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह की चिंता करके आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके गलत व्यवहार की आज कड़ी आलोचना हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और इस तरह की बातों से दूर रहें। व्यापारियों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अटककी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आज पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। विषम परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके बड़े भी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं, सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के लिए लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की भी तरक्की हो सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका आपके हाथ लगेगा, विशेष रुप से यदि आपका काम अनाज, कपड़े, लोहे फर्नीचर आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। जल्द ही आपकी तरक्की होने के आसार हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले जातकों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी मनचाहा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। बड़े भाई के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। बेवजह की बातों को लेकर आज घर का माहौल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका कड़क रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। साथ ही इसका बुरा प्रभाव आपकी छवि पर भी पड़ रहा है। घर हो या बाहर आपको अपने गुस्से पर लगाम लगाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आज आपके वरिष्ठ आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नज़रअंदाज करने की भूल न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। विशेष रुप से उधार लेन देन से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं है। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आपके सेहत में गिरावट आ सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे और जमकर जश्न मनाएंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है आज आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो जाए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो आज कोई समस्या नहीं होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी भावुक महसूस करेंगे। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। ऐसे में अगर आप अपने कार्यों की योजना पहले की बना लेंगे तो इसका फायदा आपको मिलेगा। अगर आपका काम रेस्टोरेंट या होटल से जुड़ा है तो आपको ठीक ठाक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Story first published: Sunday, February 27, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion