For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 27 November Horoscope: मीन राशि वालों के दिन की शुरुआत होगी कुछ खास

|

ग्रहों की चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज कोई भी काम बिना सलाह लिए न करें तो बेहतर होगा। नौकरी करने वाले लोगों का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव आज आपका स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोग आज आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। अपना हर कदम आप बहुत ही सोच समझ कर आगे बढ़ाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज कुछ मनमुटाव संभव है बेहतर होगा आप अपना बर्ताव ठीक रखें। साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से अगर आपका काम प्रोपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आज जल्दबाजी में कोई भी डील न करें। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आजा तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का कलह आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां भंग कर सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी लापरवाही के कारण आज ओ बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आप आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि कुछ समय से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनका सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बचत पर अधिक ध्यान दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप सोच समझकर उसे स्वीकार करें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज बॉस आपको एक साथ कई जिम्मेदारी दे सकते हैं। समय की कमी के कारण आप कुछ दबाव भी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। बिना किसी रूकावट के आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज मन अकारण ही परेशान रहेगा। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप स्वयं को कई तरह की चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी छोटी सी गलती पर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी कमी देखने को मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा हाथ में आया हुआ बढ़िया मौका निकल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों को आज अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए कोई नया कोर्स आदि करना है तो आपको अपनी योजना को आगे बढ़ाने जरूरत है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर में चल रहा कले शांत हो सकता है। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बेहद खास रहेगी। आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। कोट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने के आसार है। अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज उधार लेन-देन से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, विशेषरूप से अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कठिन परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को किसी भी बड़े बदलाव से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। अनाज के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं तेल से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 27 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, November 26, 2021, 14:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion