Just In
- 46 min ago
हाइट को लेकर बच्चे का कॉन्फिडेंस हो रहा है डाउन, उनकी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस
- 1 hr ago
घर में फैल रही नेगेटिव एनर्जी और अशांति से हो गए हैं परेशान, तो इस जगह रखें बुद्ध की मूर्ति
- 2 hrs ago
Personality Development: इन 5 तरह के लोग करियर, बिजनेस और लव-लाइफ में नहीं होते हैं सफल
- 3 hrs ago
UTI इंफेक्शन में राहत दिलाता है ये टॉनिक, बनाने में लगेंगे सिर्फ 15 मिनट
Don't Miss
- News
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे अरुणाचल प्रदेश की यात्रा
- Travel
उत्तराखंड के इस गांव में आज भी रहते हैं कौरवों और पांडवों के वंशज, आप भी जानिए
- Finance
Economic Survey 2022-23 : जानिए खास बातें
- Movies
300 करोड़ के क्लब में पहुंची ‘पठान’, दीपिका पादुकोण के नाम पर दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड
- Automobiles
अब विदेशों में भी जलवा बिखेरेगी रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, कंपनी ने शुरू किया निर्यात
- Education
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में B.Com कर कैसे बनाएं करियर, जानें कोर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स
- Technology
OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro में सबसे बेस्ट कौन सा फोन ?
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
27th November Horoscope: इन राशियों की मेहनत होगी आज सफल और खुलेंगे तरक्की के द्वार
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक मोर्चे परआज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। अपनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च होने से बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कला, मीडिया, फैशन आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी या फिर आपको उच्च पद आदि की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से तैयार रहें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। माता-पिता के साथ आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोजमर्रा के कार्यों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। आपकी यह आदत भविष्य में आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है, सेहत की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपनी वाणी में विनम्रता रखें। आपका गलत बर्ताव आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों की ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव आप पर रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में कोई किसी नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप समझदारी भरे व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक आपको बुखार, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय:प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपको अपनी प्रमोशन का इंतजार है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्दबाजी न करें। आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी रुकावट आए। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से आपको रोजगार की तलाश है तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है।
आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है डॉक्टर और दवाइयों पर आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो जाए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ नई खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। बेहतर होगा सारी योजनाएं पहले ही बना लें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी, साथ ही किसी पुराने कानूनी मामले से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी कड़ी मेहनत से आज आप उनका दिल जीतने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी, वाहन, जमीन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी है और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। आज आप काफी आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आय से अधिक खर्चे हो सकते हैं। अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखना होगा। हो सकता है आज वह आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे। आपकी लेटलतीफी आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप लबिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप घर पर आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक