Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
28 April Horoscope: तुला राशि वालों को होगा आज धन लाभ, इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ
अपने दिन भर की सारी जानकारियां प्राप्त करके आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। कुल मिलाकर कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपके बीच के टकराव के कारण घर का वातावरण बिगड़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। यदि आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाते हैं, साथ ही पैसों से जुड़ा कोई भी काम सोच समझ कर करेंगे तो जल्द ही आपको अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोजी रोजगार की तलाश में लगे जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आपको मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आपके कामकाज में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही यादगार साबित होगा। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। इसके अलावा परिजनों के साथ आपके मतभेद होने के भी आसार हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। निजी जीवन की परेशानी आपके काम पर भी हावी होती नजर आएगी। आज काम में आपका मन नहीं लगेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही इसके लिए तैयार रहें। सेहत की बात करें तो आज मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, साथ ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह आगे भी परिश्रम करते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आज घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि किसी अपने के साथ रिश्ते में खटास आ रही है तो आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की आवश्यकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। आपका काफी पैसा खर्च होने के भी आसार हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेने की आवश्यकता है नहीं तो आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं और आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। साथ ही इसका पूरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपको लाभ हो सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरे ही पूरा होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। आज आप किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर भी विचार कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। यदि आपको सीने में भारीपन, जलन, उल्टी आदि जैसी समस्याएं होती है तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है, साथ ही उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कपड़े के व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लगने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके विवाह की बात कुछ आगे बढ़ेगी। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की बात करें तो आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, उतनी ही जल्दी आपकी आर्थिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आपको लो बीपी की शिकायत रहती है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और उनकी जरूरतों को अनदेखा करने की गलती करने से बचें। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके व्यवहार और वाणी में कठोरता रहेगी। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आलस्य का त्याग कर आपको अपने काम पर फोकस करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी आपको मिल सकता है। डेयरी का काम करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज घरेलू सुख-सुविधाओं पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा संतान की पढ़ाई लिखाई पर भी आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको भी सारी नाराजगी भूलकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आपकी छवि मजबूत होगी और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि कुछ समय से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपके इस प्रयास में आपको सफलता मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप काम को अलग रखकर आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको शॉपिंग आदि पर जाने का भी मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज आप अपने प्रिय के साथ इतना अच्छा वक्त बिता पाएंगे। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











