Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
28th December Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, होगा बंपर लाभ
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी काम करने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातकों को इस बात का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। गुस्से और अहंकार से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 6:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि किसी कारणवश आप घर से दूर रहते हैं तो आज आपको अपनों की याद सता सकती है। हालांकि आपको उदास होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको अपनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना लंबा-चौड़ा बिल चुकाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है आपको वे आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी दें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के चक्कर में आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाहन चलाते समय आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से शराब पीकर आप गाड़ी चलाने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने की जगह अगर आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। हो सकता है आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी सौंपा जाए। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा आपके बीच खटास आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आपको अपने अच्छे फैसलों के सही नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बातचीत के द्वारा आप मामले को सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपना कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आने के आसार है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका दुगना फायदा आपको मिले। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपकी मेहनत सफल होगी। आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचना होगा। निजी जीवन की परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। सकारात्मक रहें और धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। वह इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। कामकाज को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको तनाव मुक्त रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप सावधान रहें। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप अपनी करीबियों की सलाह लेकर ही लेंगे तो बेहतर होगा। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आने के आसार हैं। खराब स्वास्थ्य की वजह से आज आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। यदि आप इसी तरह गलतियां दोहराते रहेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने की वजह से काफी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुलकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4:15 से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। काफी दिनों बाद आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जाएं। आप सिनेमा या पिकनिक के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जोश में आकर अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचें। दफ्तर में आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका काम दवाइयों, कपड़ों, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि निवेश का कोई अवसर प्राप्त होता है तो आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











