Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Aaj Ka Rashifal 4 April Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आप अपने कामकाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आपको सोच समझ कर फैसला लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आज आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ आज आप पर्याप्त समय बिताएंगे और भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। साथ ही आपको आय का नया स्त्रोत भी तलाशने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नया व्यापार शुरू करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आप अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपके बड़े बुजुर्गों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शॉपिंग आदि पर काफी खर्च भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे और एक दूसरे को समझने का एक बार फिर मौका मिलेगा। आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। इसके अलावा आज आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बॉस आपके सुझाव को काफी महत्व भी दे सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द या आंखों में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। इतना ही नहीं आप अपनी ग्रूमिंग पर भी ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। यदि आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं जिसे लेकर आपके बीच अनबन भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आज आप संभलकर चलें अन्यथा आप गिर सकते हैं और आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। एक दूसरे के फैसलों का आप समर्थन करें अन्यथा आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो पूरी मेहनत और लगन से अपनी तैयारियों पर ध्यान दें। घर का वातावरण बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और अहंकार से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आप लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़े मुनाफे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा करने की गलती करने से बचना होगा। यदि लंबे समय से आपकी कोई महत्वपूर्ण डील अटकी हुई है तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरी करने वाले जातकों को सहकर्मियों की बुराइयां या उनकी कमियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। पुराने हिसाब किताब देखने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के सदस्यों का बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचे नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अनाज के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सोने चांदी का काम करने वाले लोगों को भी आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि नौकरी को लेकर कोई परेशानी है तो आज आपकी समस्या का हल निकल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने से बचें नहीं तो आपको गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से आप घर से दूर रह रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी घर वापसी होगी और अपनों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के लोगों का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। पैसों से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो जाएगा जिससे आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको गलत खानपान की आदतों से छुटकारा पाना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आने वाले दिनों में पैसों की कमी की वजह से आपका काम नहीं कहीं अटक जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिगड़ने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने काम पर अधिक फोकस करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। आपको अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। पढ़ाई लिखाई के प्रति इस समय उनकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। आज आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। प्लास्टिक के व्यापारियों को आज अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से बचें। रोजाना के झगड़े अपने रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको दांतों से जुड़े तकलीफ हो सकती है। यदि आपको पायरिया की शिकायत है तो लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आदत के कारण आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। बेवजह की बातों में बातों में पड़कर आप अपनी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आप उसे प्राथमिकता दें। वहीं व्यापारियों को आज निवेश करने से बचने की जरूरत है। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी है तो आपकी लापरवाही के कारण आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आने वाले दिनों में आप पर पड़ा आर्थिक संकट आने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा, खासतौर पर बातचीत करते समय आज आप अतिरिक्त सावधानी बरतें नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। अपनों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











