Latest Updates
-
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत -
फैटी लिवर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, नजर आते ही पहुंच जाएं डॉक्टर के पास -
National Siblings Day पर अपने भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश, दिन को बनाएं खास -
World Homoeopathy Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और 2026 की थीम -
Happy Kalashtami 2026 Wishes: 'जय बाबा काल भैरव', कालाष्टमी पर अपनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश -
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज इन 4 राशियों के बैंक बैलेंस में होगा इजाफा, क्या आपकी राशि लिस्ट में शामिल? -
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान
4 June Horoscope: शनिवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको अपनी रणनीतियों और व्यवसायिक योजनाओं को गोपनीय रखने का प्रयास करना चाहिए। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आपके विरोधी आपके मार्ग में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आज आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और मानसिक रूप से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही ससुराल पक्ष का भी सहयोग प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आप घूमने फिरने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं। आपको अपने साथी की ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज एक कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हो सकता है आपका कोई सहकर्मी आज छुट्टी पर रहे, इसलिए आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च न करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को जल्दबाजी में आज कोई भी आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का हल जरूर निकलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन नया अवसर लेकर आ सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आज अनावश्यक चीजों पर आपका काफी पैसा भी खर्च होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय:प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। आज घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में उनका सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर जाने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज के चक्कर में अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अचानक उनकी सेहत में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से या झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट आपका बजट असंतुलित कर सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप से गलतियां भी हो सकती हैं। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाता है, नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कुछ अड़चनें आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे, साथ ही दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम करेंगे। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा करने की गलती न करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी मेहनत और सूझबूझ से आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके अपनों को आपके उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आज वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कोट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आप दफ्तर में चल रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे, ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के बड़ों के साथ विनम्रता से पेश आएं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपनी जीद और आवेश पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई कठिन कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप अपने प्रिय के लिए कोई सुंदर तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। दफ्तर में आपको प्रमोशन लेटर मिल सकता है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विधार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे, उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है, खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











