Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
5 April Horoscope: किस्मत देगी इन राशियों का साथ, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। यदि आप अपना काम विदेशों में भी फैलाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आप मन लगाकर अपने काम करेंगे, साथ ही आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे खर्च करने की अपनी आदत को बदलें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस समय आपको बहुत ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा न दें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अटके कार्य को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप सचेत रहें। आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ अहम या टकराव से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अपने कामकाज पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आप भरपूर नींद लें, साथ ही अपने खाने-पीने का भी अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा खरीददार मिल सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। वही टारगेट बेस्ड नौकरी करने वाले जातकों का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। आज आपको छोटे से छोटे काम को भी पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसलिए आप मन लगाकर अपना काम करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। आपके घर में पूजा पाठ हवन आदि हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो अच्छे खान-पान के साथ आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यदि हाल ही में आपने पढ़ाई पूरी की है और नौकरी के लिए आपने इंटरव्यू दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अतीत में किए हुए निवेश का फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। आज अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करेंगे। भविष्य में आपको परिजनों के साथ मनमुटाव से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही आपको अपमानजनक स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें, व्यापारी वर्ग पैसों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से अधिक खर्च न करें। सेहत में सुधार आ सकता है। पुराने किसी रोग से आपको मुक्ति मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। आज आपको काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी सूझबूझ से आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके पिता की दी हुई कोई सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। यदि आपको शराब और सिगरेट जैसी आदतें हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहना होगा। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका बड़ा फायदा करा सकती है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को यदि सैलरी से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा और आपकी रुकी हुई सैलरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़े क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। यदि कुछ समय से आपको सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आपको आप उसे अनदेखा करने की भूल न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जाताक यदि किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज काम का बोझ भी कुछ हल्का रहने के आसार हैं। अपने घर का वातावरण शांत रखने के लिए आप बेवजह की बातों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस समय आपके प्रिय को पर्याप्त आराम की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको सैर सपाटे पर भी जाने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहे आपके प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आज का दिन बेवजह की चीजों में नष्ट हो जाएगा। घर हो या कार्यस्थल आप अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इसके अलावा आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपके अहंकार के कारण आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने बच्चों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें, साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिन: 22
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











